नैनीताल : नैनीताल नगर एक ब्रिटिश कालीन पर्वतीय बस्ती है, जिसकी पुरातन इमारतें प्रायः काष्ठ-आधारित संरचना पर निर्मित हैं। इस प्रकार की निर्माण शैली अग्निकाण्ड की स्थिति में उच्च जोखिम वाली मानी जाती है। हाल ही में घटित घटनाओं से यह आवश्यकता पुनः रेखांकित हुई है कि नगर क्षेत्र में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं, विशेषकर फायर हाइड्रेट्स की कार्यशीलता एवम् पहुँच क्षमता का सम्यक् आकलन किया जाए।
अतः परगना अधिकारी, नैनीताल, अधिशासी अभियन्ता उत्तराखण्ड जल संस्थान, नैनीताल तथा अग्निशमन अधिकारी, फायर स्टेशन, नैनीताल की एक संयुक्त समिति गठित की जाती है, जो नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निम्न बिन्दुओं पर आधारित एक सुस्पष्ट, तथ्यपरक एवम् अद्यतन जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी :-
- नैनीताल नगर क्षेत्र में स्थापित फायर हाइड्रेट्स में से क्रियाशील/अक्रियाशील पाए गए हाइड्रेट्स का पृथक-पृथक विवरण।
2 प्रत्येक हाइड्रेट्स तक दमकल वाहनों की वास्तविक पहुँच क्षमता का परीक्षण एवम् प्रतिवेदन।
3 मरम्मत, प्रतिस्थापन अथवा अतिरिक्त फायर हाइड्रेट् स्थापना हेतु आवश्यक तकनीकी एवम् प्रशासनिक अनुशंसाएँ।
- हाईडेंट्स में पानी की सीधी सप्लाई की व्यावहारिक संभावनाओं पर विचार।
समिति अपना निरीक्षण कार्य प्रारम्भ कर सात (07) दिवस के भीतर जाँच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत करेगी, ताकि आवश्यक अग्नि सुरक्षा सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। दिनांक: 10-12-202

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
