नैनीताल- स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने का सरकार कितना भी जतन कर ले लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने जब स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण किए तो वहां हालात और भी बुरे दिखाई दिए। लिहाजा मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर कमियां गिनाई है और साथ ही उन को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने पत्र लिखते हुए कहा है कि सीएचसी केंद्रों में सफाई व्यवस्था की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जगह-जगह गंदगी है अस्पताल परिसर में साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रभारी अधिकारी सीएचसी में निवास नहीं करने से आपातकालीन सुविधा का अभाव है इसके अलावा प्राय देखा जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का भली-भांति परीक्षण न करते हुए सीधे हायर सेंटर को रेफर कर दिया जा रहा है ।
तथा मरीजों की बीमारी से संबंधित अभिलेखों का उचित रखरखाव भी नहीं हो रहा है इसके अलावा कई अन्य खामियां भी सीडीओ को निरीक्षण के दौरान मिली है लिहाजा उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी केंद्रों का भली-भांति निरीक्षण करते हुए आपातकालीन सेवाओं सहित समस्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

