नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

विकासनगर कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट

नैनीताल: अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के एसडीओ राजीव नयन नौटियाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में हाईकोर्ट ने विकासनगर कोतवाली के पूरे स्टाफ के तबादले का आदेश दिया है। साथ ही केस दर्ज करने वाले अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश भी दिए हैं।

शुक्रवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा। एकलपीठ ने एसएचओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है। कोर्ट ने कहा कि खनन कारोबारी मनीष चौहान की शिकायत के बाद नौटियाल पर केस रात 12.15 बजे दर्ज हुआ। कोर्ट ने पूछा कि यहां वास्तव में क्या हो रहा है? आप अपने ही अधिकारी की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि एसडीओ को गिरफ्तार न किया जाए। सुनवाई के दौरान अदालत को एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें कथित खनन माफिया के लोग वन अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल का बदलेगा पूरा स्वरूप, धामी सरकार ने बना लिया बड़ा प्लान
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें