नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखण्ड में नैनीताल की छात्रा ने ए.एफ.कैट-वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के एस.एस.बी.कैप्सूल ट्रेनिंग को चार चांद लगा दिए हैं। बच्चों को डिफेंस एग्जाम के एस.एस.बी.के लिए निखारने के उद्देश्य से बनाई गई क्लासेज से इस छात्रा ने पहले ही अटेम्ट में सफलता हासिल की है।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर की छात्रा नंदिनी जोशी का चयन ए.एफ.कैट-वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा में हुआ है। उन्हें मैसूर के ए.एफ.एस.बी.वायुसेना चयन बोर्ड से अनुशंसित किया गया है। नंदिनी ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है।
नंदिनी जोशी वर्तमान में डी.एस.बी.परिसर में बी.ए. एल.एल.बी.(ऑनर्स)छठे सैमेस्टर की छात्रा हैं। वह विश्वविद्यालय की एस.एस.बी. कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच की प्रतिभागी रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो०(कर्नल) दीवान एस रावत की पहल पर वर्ष 2024 में प्रारम्भ किया गया था। इसका उद्देश्य, विद्यार्थियों को एस.एस.बी.और रक्षा सेवाओं की चयन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का प्रथम प्रशिक्षण सत्र 18 से 25 सितम्बर 2024 के बीच आयोजित किया गया था।नंदिनी की सफलता को इस पहल का एक महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी प्रो. रीतेश साह ने बताया कि नंदिनी एक सक्रिय डिबेटर और एन.सी.सी.कैडेट भी हैं। वह डी.एस.बी.परिसर के छात्र क्लब ‘डीएसबी संस्कृति’ की छात्र अध्यक्ष तथा परिसर के न्यूज़लेटर की छात्र संपादक भी हैं। इसके अतिरिक्त वह बिट्स पिलानी से बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस का डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रम भी कर रही हैं।
नंदिनी की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो.(कर्नल)दीवान एस रावत ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो.नीता बोरा, प्रो.संजय पंत, प्रो.एच.सी.एस.बिष्ट, प्रो.संतोष कुमार, प्रो.आशीष मेहता, प्रो.ललित तिवारी, डॉ.सुरेश जोशी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
