Nainital News- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खैरना कोसी पुल का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने निर्माणदाई संस्था को नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह तक पुल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट 1003.77 लाख की लागत से केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खैरना कोसी पुल का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने बारीकी से पुल का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही पुल का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए, इस दौरान निर्माण दाई संस्था ने नवंबर महीने के द्वितीय सप्ताह तक पुल का काम पूर्ण करने को कहा है। जिस पर केंद्रीय मंत्री सिर्फ ने कहा कि आवागमन की दृष्टि से केंद्र सरकार द्वारा 1003.77 लाख की लागत से बनाए जा रहे पुल को गुणवत्ता से परिपूर्ण रखा गया है साथ ही जल्द से जल्द जनता के लिए इस पुल को समर्पित किया जाएगा।
इससे पूर्व श्री भट्ट का खैरना पहुंचने पर स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने स्वागत किया। इसके अलावा श्री भट्ट गर्म पानी में स्थानीय कार्यकर्ताओं व आम जनता से मिले, जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा श्री भट्ट ने खैरना में ही कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भगवान महाकाल के लिए किए गए लोकार्पण कार्यक्रम को भी लाइव देखा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट 
