नैनीताल- कुमाऊं मंडल विकास निगम उत्तराखंड सरकार का उपक्रम है जिसके द्वारा कुमाऊं मंडल में 46 पर्यटक आवास गृहों का संचालन किया जाता है। निगम द्वारा पर्यटक आवास गृह के साथ-साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा एवं आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा का भी संचालन किया जाता है। आवास ग्रहों का संचालन निगम की प्रमुख गतिविधि होने के कारण पर्यटकों के समुख्ख निगम तथा राज्य सरकार की छवि आवास ग्रहों में कार्यरत मानव संसाधनों में आचरण एवं व्यवहार की कार्य कुशलता पर निर्भर करती है।
पर्यटक आवास गृह में कार्यरत कर्मियों को समय-समय पर पर्यटन सेक्टर में हुए नवाचारों तथा अन्य विधाओं से अवगत कराने तथा जानकारी को अद्यतन करने की आवश्यकता निगम द्वारा महसूस की गई, जिसके उपरांत पर्यटन आवास ग्रहों में तैनात कार्मिकों के सेवाकालीन ट्रेनिंग पर विचार किया गया ताकि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्य कार्मिकों का कौशल विकास हो।
इसके साथ ही पर्यटन उद्योग क्षेत्र में हुए नए प्रयोगों तथा विद्याओ से भी उन्हें अवगत कराया जा सके ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत निगम के अतिथि गृह में अवस्थान करने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके। इसके मद्देनजर निगम द्वारा कार्मिकों को सेवाकालीन ट्रेनिंग दिए जाने हेतु आम्रपाली इंटस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के साथ 2 वर्ष का एम ओ यू निष्पादित किया गया है।
जिसके अंतर्गत कुमाऊँ मंडल विकास निगम में सेवारत प्रबंधकों, फ्रंट ऑफिस कार्मिकों, वेटर रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग स्टाफ आदि को संस्थान द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रथम चरण में पर्यटन सीजन प्रारंभ होने से पूर्व 150 कार्मिकों को 5 बैच में छह दिवसीय ट्रेनिंग दिया जाएगा।
इस दौरान कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी, महाप्रबंधक एपी वाजपेई, पर्यटन विकास अधिकारी बच्ची राम आर्य और अम्रपाली ग्रुप की ओर से डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह एवं प्रोफेसर प्रशांत, डीन अम्रपाली होटल मैनेजमेंट उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
