नैनीताल : यहां भीषण अग्निकांड, ऐतिहासिक बंगले दीना लॉज में लगी आग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल क्लब चौराहे के पास स्थित ऐतिहासिक बंगले दीना लॉज बंगले में भीषण अग्निकांड। अग्निशमन विभाग के जवान आग पर काबू करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। करीब पौन घण्टे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

दीना लॉज का यह विशाल बंगला नैनीताल के पुरानी कोठियों में शामिल है। पहले इस भवन के प्रथम तल में जी. जी. फैक्ट्री नामक मशहूर फैक्ट्री थी, जिसमें टॉफी और चॉकलेट बनती थी। कालांतर में इसी हिस्से में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना हुई। सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में भवन स्वामी का निजी निवास है। इस भवन के भू-तल में एक ओर प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था गीता आश्रम है। दूसरी ओर होटल एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान।
इस भीषण अग्निकांड में सरस्वती शिशु मंदिर और भवन स्वामी के आवास को भारी क्षति पहुँची है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें