नई दिल्ली: उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई बैठक में राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने हाल ही में आए प्राकृतिक आपदा में प्रदेश की 946 सड़कें और 15 पुलों के क्षतिग्रस्त होने का उल्लेख किया और इनके पुनर्निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये की तत्काल धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इसके अलावा आपदा से प्रभावित लगभग 5900 घरों की मरम्मत के लिए भी आवश्यक सहायता मांगी गई।
सीएम धामी ने बैठक में पीएम ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सीमांत और लघु किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए घेराबंदी कार्यों के बजट की मांग की, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने आगामी पाँच वर्षों के लिए प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की प्राथमिकताओं को देखते हुए हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेगी। इस स्वीकृति से राज्य की ग्रामीण अवसंरचना मजबूत होगी और पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की नई गति आएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
