उत्तराखंड में बड़ा हादसा… स्कूटी सवार बहनों पर गिरा पेड़, एक की मौत
उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। हरिद्वार-भेल मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास अचानक एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दो बहनें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा भगत सिंह चौक और गांधी पार्क के पास हुआ, जहां दोनों बहनें स्कूटी पर सवार थीं। अचानक पेड़ गिरने से आंचल नामक बहन की मौत हो गई, जबकि सोनिया घायल हो गई।
मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर आंचल की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि सोनिया की हालत गंभीर थी और उसे हायर सेंटर भेजा गया है।
रानीपुर कोतवाली के एसएचओ कमल मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि हादसे के बाद अग्निशमन विभाग की मदद से पेड़ को हटाया जा रहा है। पुलिस की टीम घायल को अस्पताल भेजने में जुटी हुई है।
अग्निशमन विभाग के फ्रंट लीड ऑफिसर नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना शाम 4:50 बजे मिली थी, जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम किया। उन्होंने यह भी बताया कि पेड़ काफी पुराना था, और बिना किसी आंधी-तूफान के गिरने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
