हल्द्वानी के शीशमहल गौला गेट पर उपखनिज निकासी पर रोक, स्थानीय लोग नाराज
हल्द्वानी: हल्द्वानी में गौला नदी के शीशमहल गेट पर उपखनिज निकासी में अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। बीते 24 घंटों से यहां से गुजरने वाले उपखनिज से भरे वाहनों की निकासी पर रोक लगी हुई है स्थानीय निवासियों का कहना है कि खनन कार्य के दौरान सड़क पर भारी मात्रा में धूल और गंदगी फैल रही है। आमतौर पर वन निगम द्वारा हर साल सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाता था, लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं किया गया।
इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने मांग की है कि जब तक पानी का छिड़काव शुरू नहीं होता, तब तक गाड़ियों की निकासी नहीं होने दी जाएगी। इस रोक के चलते कई ट्रक और डंपर गेट के भीतर ही फंसे हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और खनन कारोबारियों को नुकसान हो रहा है शीशमहल गौला गेट के प्रभारी ने बताया कि इस बार पानी छिड़काव के लिए बजट जारी नहीं हुआ है, जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल, स्थिति जस की तस बनी हुई है और स्थानीय लोग अपनी मांग पूरी होने तक विरोध जारी रखने के मूड में हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 

