- नैनीताल, श्रीनगर, पौड़ी व हल्द्वानी से बागेश्वर को होगा संचालन
देहरादूनः उत्तराखंड में हेली सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में राज्य सरकार जल्द ही उड़ान योजना के अंतर्गत पांच नई हेली सेवाओं का संचालन करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर व पौड़ी तथा हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। ये हेली सेवाएं प्रारंभ से गंतव्य और गंतव्य स्थल से प्रारंभ स्थल तक, दोनों ओर संचालित होंगी। इसके लिए कंपनी का चयन हो चुका है। जल्द ही इसका किराया निर्धारण कर दिया जाएगा। इसी माह इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
राज्य में इस समय 10 हेली व हवाई सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत सात हेली व हवाई सेवा और उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तीन हेली व हवाई सेवाओं का संचालन शामिल है। उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा संचालित हो रही है, तो वहीं, देहरादून के सहस्त्रधारा से गौचर और सहस्त्रधारा से जोशियाड़ा तक हेली सेवा का संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नागरिक उड्डयन विभाग ने अन्य जिलों को भी हेली व हवाई सेवा से जोडने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में अब राजधानी देहरादून से चार और हल्द्वानी से कुमाऊं
मंडल के एक शहर को जोडने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ये हेली सेवाएं देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर, देहरादून से नैनीताल, देहरादून से श्रीनगर और देहरादून से पौड़ी के लिए संचालित की जाएंगी। देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले भी क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हेली सेवा का संचालन किया जाता था लेकिन योजना समाप्त होने के बाद यह सेवा भी बंद है। अब यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य सरकार अपने स्तर से इस हेली सेवा का संचालन कर रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि इसी माह इन हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
