गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम से 25 यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही एक बस लामबगड़ के पास हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि समय रहते बस सड़क किनारे लगे एक बड़े पत्थर से टकराकर रुक गई। हादसे में बस सवार सभी 25 यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने और स्टेयरिंग लॉक होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस गलत दिशा में मुड़ गई और सड़क किनारे लगे बड़े पत्थर से जा टकराई। इससे बस आगे जाने से रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।
घटना के समय सड़क के नीचे अलकनंदा नदी बह रही थी। बस के रुकने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना गोविंदघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सुरक्षित स्थान पर हटवाया। यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई…जिसके बाद सभी को हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट 
