उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

काशीपुर। महुआखेड़ा गंज के वार्ड नंबर तीन मढैया देवी में 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान मेहबिश पुत्री स्वर्गीय फरियाद हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार मेहबिश की हत्या पड़ोस के एक घर में किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को उसके घर पर रखकर आरोपी वहां से चला गया। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। घटना के बाद आरोपी का परिवार भी मौके से फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम की जांच भी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और शुरुआती जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस फरार आरोपी और उसके परिवार की तलाश में दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें