लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले प्रत्याशी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं प्रत्यासी से गद्दारी करने का खुला आरोप लगाते हुए नगर की जनता से ऐसे प्रत्याशी को मुंहतोड़ जवाब देने का अनुरोध किया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने कहा कि कुछ समय पूर्व लालकुआं नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आचार संहिता लागू होने के बाद पिछड़ी जाति की सीट फाइनल हो जाने के बाद संभावित पांच दावेदारों की बैठक कराकर आपसी सहमति बनाई गई, जिसमें 100 रुपये के शपथ पत्र के माध्यम से पांचो दावेदारों जिसमें प्रेमनाथ पंडित, सुरेंद्र सिंह लोटनी, चौधरी सर्व दमन सिंह, मनोज मौर्य और राकेश गुप्ता ने तय किया कि इन पांचो में से जिस दावेदार को भी टिकट मिलेगा अन्य दावेदार उसी को तन मन धन से चुनाव लड़ाएंगे, परंतु जैसे ही प्रेम नाथ पंडित का नाम भारतीय जनता पार्टी की सूची में आया तो अन्य दावेदारों ने तो इस पर सहमति व्यक्त कर दी, परंतु सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बागी उतरकर भाजपा और अधिकृत प्रत्याशी के साथ विश्वासघात किया है। प्रेमनाथ पंडित ने नगर की जनता से अनुरोध किया कि सहमति होने एवं 100 रुपये के शपथ पत्र में शपथ होने के बावजूद चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी प्रत्याशी को नगर की जनता जवाब देकर सबक सिखाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, लाल चंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, चौधरी सर्व दमन सिंह, सरदार हरबंस सिंह और सरदार गुरदीप सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
