हल्द्वानी – राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलुवा सफाई होने के कारण आगामी 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।
अधिशासी अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग सुनील कुमार ने बताया कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलुवा आया है जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलुवा हटाना अति आवश्यक है। उन्होनेे जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल से खैरना से काकडीघाट के बीच मलुवा सफाई हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु बन्द करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मलुवा हटाने हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक मार्ग को सम्पूर्ण बन्द रखने की स्वीकृति दी। यह राष्टीय राजमार्ग 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक खुला रहेगा जबकि अब 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक बन्द रहेगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
