देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन को युवा शक्ति के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने जन्मदिन पर प्रदेश के युवाओं के बीच मौजूद रहना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और उनके संकल्प से उन्हें भी नई प्रेरणा मिलती है। युवा शक्ति को विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला बताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और मेहनत प्रदेश के भविष्य को नई दिशा दे सकती है।

युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार तक अवसर
सीएम धामी ने कहा कि सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने पर काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए रोजगार की तलाश में अपना गांव और प्रदेश छोड़ने की मजबूरी न हो।
उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने के साथ उद्यमिता की ओर भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों के जरिए भी स्वरोजगार के नए रास्ते तैयार किए जा रहे हैं।
एआई और डिजिटल तकनीक पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीक तेजी से रोजगार और उद्योग की तस्वीर बदल रही हैं। ऐसे में युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुसार आधुनिक कौशल से जोड़ना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का निर्णय लिया गया है।
युवा आयोग से नीति निर्माण में मिलेगी भागीदारी
सीएम धामी ने कहा कि राज्य युवा आयोग का गठन युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य युवाओं से जुड़ी नीतियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है।
उन्होंने कहा कि युवा आयोग कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के साथ डिजिटल जागरूकता पर भी काम करेगा। युवाओं को नशे, साइबर अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर भी उन्होंने जोर दिया।
खेल और भर्ती प्रक्रिया का भी जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड की पहचान खेलों के क्षेत्र में भी मजबूत हुई है। सरकार खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए नकल विरोधी कानून को भी महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी युवा की वर्षों की मेहनत और उसके परिवार की उम्मीदों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
युवाओं से लिए तीन संकल्प
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर युवाओं से तीन संकल्प लेने का आह्वान किया। पहला संकल्प जीवन में एक बड़ा लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करने का है। दूसरा संकल्प खुद नशे से दूर रहने और साथियों को भी नशे से दूर रखने का है। तीसरा संकल्प जीवन में सफलता हासिल करने के बाद अपने ज्ञान, अनुभव और सामर्थ्य का कुछ हिस्सा उत्तराखंड के विकास में लगाने का है।
सीएम धामी ने युवाओं से तकनीक और मोबाइल का सकारात्मक इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए नहीं…बल्कि ज्ञान और कौशल बढ़ाने के लिए भी किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर मिलने वाली अधूरी या भ्रामक जानकारी को तथ्यों की कसौटी पर परखने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं के हाथों में किताब और हुनर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा जिस भी क्षेत्र में जाएं, सबसे पहले एक अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव
देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी 
