Pithoragarh News- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। कि यहां हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को आ रही एक कार नेशनल हाईवे में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस कार में सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चुपकोट बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, नीचे कुछ दूरी पर सड़क होने के बावजूद फिर से सड़क से भी 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क कर गहरी पहुंच गई इस घटना में 36 वर्षीय कार चालक बलवंत जिमवाल उनकी पत्नी पूर्णिमा उम्र 32 वर्ष और 6 वर्ष का बेटा भाब्याश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार सुरेंद्र बहादुर और नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि मृतक जिमवाल परिवार मूल रूप से ओगला का रहने वाला है वर्तमान में जिला मुख्यालय के रई वार्ड में निवास कर रहा है मृतक शिक्षक रानीखेत राजकीय इंटर कॉलेज बांसकोट में तैनात थे और उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में ही गेस्ट टीचर थी। दीपावली मनाने के लिए परिजनों अपने परिवारजनों के पास हल्द्वानी आए थे और हल्द्वानी से वापस पिथौरागढ़ लौट रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सहित कोतवाली पुलिस और एसटीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मृतकों और घायलों को बाहर निकालकर घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया है घायल सुरेंद्र सेना और नवनीत एसएसबी के जवान बताए जा रहे हैं फिलहाल इन दोनों घायलों का मृतक परिवार जनों से कोई संबंध निकलकर सामने नहीं आया है।अनुमान लगाया जा रहा है कि घायलों द्वारा कार से लिफ्ट मांगी गई होगी फिलहाल इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां रिश्तों का खौफनाक अंत, सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
नैनीताल:(बड़ी खबर) कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब
लालकुआँ : जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को किया जागरूक
उत्तराखंड : खटीमा में सीएम धामी का बड़ा कार्यक्रम, योजनाओं का किया विस्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) UKSSSC ने भर्ती परीक्षा का जारी किया UPDATE
उत्तराखंड : मासूम बेटी की आंखों के सामने मां की दर्दनाक मौत, जेसीबी हादसे ने मचा दिया कोहराम
उत्तराखंड के लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगी Devbhoomi Family ID
इकलौते बेटे की शहादत से टूटा परिवार, AN-32 हादसे में उत्तराखंड के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शहीद
उत्तराखंड: भाजपा नेता हत्याकांड से सुलगा विकासनगर, जनाक्रोश के बाद आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां स्कूल, आंगनबाड़ी रहेंगी बंद, DM का आदेश 
