MP ANM Bharti 2023: मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) के पद पर भर्ती के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए कैंडिडेट्स 16 जुलाई से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन जमा कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 16 जून 2023 से शुरू है.
एप्लीकेशन एनएचएम एमपी की आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in के जरिए करना होगा. अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले जारी भर्ती विज्ञापन को जरूर पढ़ें. कुल 1200 पदों पर भर्तियां की जाएगी. कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित अंतिम तारीख के बाद आने वाले आवेदन मान्य नहीं होंगे.

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी विषयों के साथ इंटरमीडिट की परीक्षा पास होनी चाहिए. इसके अलावा आवेदक मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा स्वीकृत सहायक नर्सिंग मिडवाइफ प्रशिक्षण केंद्र से महिला बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता या सहायक नर्सिंग मिडवाइफ में 2 साल का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया हो. वहीं आवेदक का एमपी नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग के साथ वैध पंजीकरण भी होना चाहिए. बता दें कि इन पदों पर नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी. चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. अनुबंध की अवधि 31 मार्च 2024 तक निर्धारित की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
