- मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड के फाइनल में पहुँची हल्दूचौड़ निवासी आभा
- बनी नार्थ जोन से मिसेज़ इंडिया आईएनसी की फाइनलिस्ट
लालकुआं। हल्दूचौड़ निवासी आभा गोस्वामी ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड के फाइनल में प्रवेश करते हुए भारत की 50 सुंदर महिलाओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया हैं। आभा की इस कामयाबी पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मिसेज़ इंडिया उत्तराखंड 2022 रह चुकी आभा गोस्वामी ने इस प्रतियोगिता में देश भर की 50 से ज़्यादा महिलाओं के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया है। जिसका निर्णायक शो का आयोजन 13 से 19 जुलाई को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित होटल सिनोमन ग्रैंड में होना है। उक्त शो के जज पैनल में मलाइका अरोड़ा, डीनो मारिये, पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्ती रहेंगी।
बताते चले मिसेज़ आभा गोस्वामी ने लगभग 8 साल उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग में अपनी सेवा दी है।
क्योंकि आभा के पति ललित गोस्वामी पेशे से व्यापारी है तो वह उनको उनके बिज़नेस में भी सपोर्ट करती है, इनका हल्द्वानी में हिडन लीफ कैफ़े एंड रेस्टोरेंट भी है। आभा गोस्वामी अभी उत्तराखाण्ड नेक्सट टॉप मॉडल 2023 में जज रह चुकी है। तथा हमेशा बेजुबानो की मदद के लिए तैयार रहती है, वह हाउल नामक एनजीओ से जुड़ी हैं। आभा की उक्त कामयाबी पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
