उत्तराखंड : बेटी की शादी से पहले खोया कीमती सामान, पुलिस ने परिवार को लौटाई खुशी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और जनसेवा का परिचय देते हुए बेटी की शादी के लिए रखे गए जेवरात,कपड़े और जरूरी दस्तावेजों से भरा खोया हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार…चमोली जिले के गौणा गांव निवासी दलीप सिंह ने 6 जून को डायल-112 पर सूचना दी कि नगरासू क्षेत्र में भोजन के लिए बस से उतरते समय उनका बैग वाहन में ही छूट गया। बैग में उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गए आभूषण…कपड़े और महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे। उन्हें बस का नंबर भी याद नहीं था…जिससे उनकी चिंता बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  इकलौते बेटे की शहादत से टूटा परिवार, AN-32 हादसे में उत्तराखंड के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शहीद

सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस हरकत में आई। पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने नगरासू क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संबंधित बस की पहचान की। इसके बाद जीएमओयू प्रबंधन और ई-चालान प्रणाली की मदद से वाहन चालक और स्वामी का पता लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगी Devbhoomi Family ID

पुलिस के संपर्क करने पर बस चालक ने पूरा सहयोग किया। उसने बताया कि यात्रियों को ऋषिकेश छोड़ने के बाद वह वापसी में बैग पुलिस को सौंप देगा। चालक ने अपना वादा निभाते हुए बैग सुरक्षित कोतवाली रुद्रप्रयाग पहुंचाया।

पुलिस ने बैग में मौजूद सामान का सत्यापन करने के बाद उसे दलीप सिंह को सौंप दिया। बेटी की शादी से जुड़ा कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई…तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा नेता हत्याकांड से सुलगा विकासनगर, जनाक्रोश के बाद आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन

यह घटना दर्शाती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है…बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें