हरिद्वार : हरिद्वार के सराय गांव में एक घर की पानी की टंकी से बड़ी संख्या में सांप के बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने टंकी के अंदर दर्जनों सांपों को घूमते देखा तो घबरा गए और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्नेक कैचर तालिब और भोला ने रेस्क्यू अभियान चलाकर टंकी से कुल 27 सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोग हैरानी से रेस्क्यू अभियान देखते रहे।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार…बढ़ती गर्मी के कारण सांप ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। संभावना है कि किसी मादा सांप ने पानी की टंकी में अंडे दिए थे…जिससे वहां बड़ी संख्या में बच्चे निकल आए।
अधिकारियों ने बताया कि बरामद सभी सांप कीलबैक प्रजाति के हैं…जिन्हें आम भाषा में पानी का सांप कहा जाता है। यह प्रजाति आमतौर पर तालाब, नदी, नहर और अन्य जल स्रोतों के आसपास पाई जाती है। रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास कहीं सांप दिखाई दे तो घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने की बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें…ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 