हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध नीम करौरी बाबा के कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।
परिवहन विभाग के अनुसार…14 और 15 जून को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी। हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल, भवाली और खैरना से कैंची धाम तक बस और टैक्सी सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 60 रोडवेज बसें हल्द्वानी, काठगोदाम रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन से कैंची धाम के लिए चलाई जाएंगी। इसके अलावा कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन की करीब 150 बसें विभिन्न मार्गों पर सेवाएं देंगी। भीमताल से कैंची धाम तक ग्राफिक एरा संस्थान की 30 बसें भी लगाई जाएंगी।
श्रद्धालुओं को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने के लिए भवाली से 150 और भीमताल से 100 टैक्सी-मैक्सी वाहन संचालित किए जाएंगे। प्रशासन ने यात्रियों के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया है। हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम तक बस का किराया 150 रुपये, भीमताल और नैनीताल से 100 रुपये तथा भवाली और खैरना से 50 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। भवाली से चलने वाली टैक्सी शटल सेवा का किराया भी 50 रुपये प्रति यात्री रहेगा।
आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि सभी वाहन संचालकों को रूट और किराया सूची वाहन पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मेले के दौरान भवाली से कैंची धाम तक निजी वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। श्रद्धालुओं को अधिकृत शटल सेवाओं के माध्यम से ही मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।
प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से मेले के दौरान यातायात सुचारू रहेगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 