उत्तराखंड: नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

देहरादून के दून विहार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नई स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
Ad

बताया जा रहा है कि वाहन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक चेयरमैन की थी कार में 2 बुजुर्ग महिलाएं, 2 लड़कियां और 2 छोटे बच्चे सवार थे, जो जाखन स्थित वाइन शॉप के पास अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे सभी लोग सुरक्षित रूप से वाहन से उतर चुके थे।
इसके बाद ड्राइवर ने कार को पार्किंग में खड़ा किया, तभी अचानक उसमें आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही जाखन चौकी प्रभारी सूरज कंडारी एवं चीता पुलिस के मुकेश बुटोला मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए CO₂ सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया।

घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और वाहन में मौजूद सामान को अधिक नुकसान होने से बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में आग लगने का कारण एसी सिस्टम में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें