IPL 2023 Schedule Announced:इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 16वें सीज़न के शेड्यूल का एलान हो गया है। लीग के 16वें सीज़न की शुरुआत 31 मार्च से होगी। आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 का ओपनिंग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस 16वें सीज़न के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगी। टूर्नामेंट का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू होगा और आखिरी लीग मैच 21 मई को खेला जाएगा। हालांकि, BCCI ने अभी तक आईपीएल 2023 के प्लेऑफ मैचों की तारीखों का खुलासा नहीं किया है।
आईपीएल 2023 के सभी मुकाबले 2019 के बाद पहली बार भारत में होम-एंड-अवे फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इस दौरान टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले होंगे और ये सभी मुकाबले देशभर के 12 स्टेडियम में खेल जाएंगे। लीग चरण का आखिरी मैच 21 मई को तो वहीं, फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पिछले साल 2022 में इस लीग को भारत में मार्च-मई विंडो में खेला गया था, लेकिन इस दौरान पूरे लीग चरण के सभी मुकाबले मुंबई और पुणे में ही खेले गए। प्लेऑफ और फाइनल मैच कोलकाता और अहमदाबाद में खेले गए थे। तब गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल में डेब्यू किया था। गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में अपने डेब्यू सीजन में ही राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनी। आईपीएल के इस 16वें एडिशन में भी 10 टीमें भाग लेंगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 

