- शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में एन डी आर एफ ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
हल्द्वानी- शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण तथा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को 15वीं बटालियन एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम ने आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। आपदा में प्रयोग होने वाली बचाव तकनीक, फंसे हुए लोगों के राहत बचाव एवं उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बारे में बताया गया। प्राथमिक उपचार के साथ साथ भूकम्प, बाढ़, आग से बचाव, रोपवे रेस्क्यू आदि का प्रशिक्षण एन सी सी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं को दिया गया। इसके अतिरिक्त ड्रेसिंग-बैंडेज, रक्त स्त्राव को रोकना, स्ट्रेचर बनाकर उसका उपयोग करना, सीपीआर पद्धति, एफबीओ का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया।
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि यदि समय रहते आपदा प्रबंधन का कार्य शुरू हो गया तो जान-माल कि हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आपदा के समय में अपने परिवार तथा समाज कि मदद करने का के लिए प्रेरित किया । प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने एनडीआरएफ के टीम का धन्यवाद अदा किया और कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को किसी भी प्रकार कि आपदा से निपटने का प्रशिक्षण देना तथा जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए तैयार करना है । कार्यक्रम में 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह एवं टीम के अन्य सदस्य, प्रबंधक दया सागर बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, कोऑर्डिनेटर कीर्ति चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, एन सी सी कैडेट्स, अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
