- विविध गतिविधियों के साथ विदाई समारोह का आयोजन
हल्दूचौड़- चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोपी पुरम हल्दूचौड़ में आज दिनांक १७फरवरी को कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ। विद्यालय की डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव प्रियांशी पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी,रेनू मिश्रा ,कविता पाठक ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
विद्यालय के डायरेक्टर श्रीष पाठक जी ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें। उन्होंने गुरुजनों के प्रति सम्मान व महाभारत एवं रामायण के प्रेरक प्रसंग सुनाकर निर्हंकारी एवं विनम्र बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मिस्टर फेरवल लोकेश मेहरा एवं मिस फेयरवेल अंशिका जोशी रही।मौके पर कक्षा १२ के बच्चों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार सहित कक्षा ११ एवं १२ के बच्चे उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
