हल्द्वानी लैंड फ्रॉड मामले में 13 मामलों में मुकदमे दर्ज करने के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी लैंड फ्रॉड मामले में 13 मामलों में मुकदमे दर्ज करने के निर्देश

हल्द्वानी : हल्द्वानी के सर्किट हाऊस में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक ली है, बैठक के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा लैंड फ्रॉड कमेटी की आज सभी सदस्यों की उपस्थिति में कल 53 मामलों को कमेटी के द्वारा सुना गया है इन मामलों में पहले तहसील स्तर से जांच भी कराई गई थी इसके बाद कमेटी में इनको रखा गया था जिसमें से 13 मामले लैंड फ्रॉड के ऐसे पाए गए हैं जिसमें एफआईआर दर्ज की जाएगी कोई कुछ ऐसे मामले भी आए हैं जिसमें जांच की और आवश्यकता है।

वहीं कुछ मामलों में ऐसे लोग भी सामने आए हैं जो जमीनों का कारोबार तो जरूर कर रहे हैं लेकिन कागजों में उनका नाम नहीं है लेकिन पैसों का लेन देन उनके जरिए हो रहा है जो पूरी तरह से गैरकानूनी है कमिश्नर दीपक रावत ने लोगों से अपील करते हुए कहा जमीन खरीदने से पहले उसके कागज और उसकी दाखिल खारिज जरूर देख ले तभी जाकर वह जमीन की खरीद फरोख्त करें तहसील से लेकर पटवारी और रजिस्ट्रार ऑफिस से भी जांच करवा ले तभी जाकर वह जमीन की खरीदारी करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें