- हरिद्वार जिले में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूलों की छुट्टी घोषित,जिलाधिकारी हरिद्वार ने किये आदेश जारी।
हरिद्वार- जनपद हरिद्वार में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.जिलाधिकारी धीरज सिंह गबर्याल ने कावड़ मेले में भीड़ के चलते 1 से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिये हैं।
जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2024 की अवधि दिनांक 22 जुलाई से 02 अगस्त 2024 तक संचालित है। वर्तमान में जनपद में श्रावण कांवड मेला प्रारम्भ होने के फलस्वरूप दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने के तथा सडक मार्गों पर काफी भीड़ होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाना है।
कांवड मेला के दौरान दिन-प्रतिदिन कांवडियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन मार्ग के बन्द / डायवर्ट होने तथा कांवड मेला की चरम अवधि में जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्येनजर विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा-01 से कक्षा-12 तक के विद्यालयों तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 27 जुलाई 2024 से दिनांक 02 अगस्त तक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
