देहरादून: भारी बारिश की चेतावनी जारी होने वाले छुट्टी के आदेश का सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। साथ ही मानसून के दौरान यदि किसी क्षेत्र में बारिश की वजह से छात्र-छात्राएं स्कूल कम आ रहे हैं तो उन्हें 75 प्रतिशत हाजिरी की बाध्यता से भी रियायत दी जाएगी। डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी सीईओ को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। जो स्कूल अवकाश के आदेश का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।
डीजी ने रविवार को बताया कि अतिवृष्टि की वजह से कई बार विकट स्थितियां पैदा हो जातीं हैं। जलभराव, भूस्खलन आदि को देखते हुए छात्रों को बाहर निकलना सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हो जाता है। इसलिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर पर जब जब अवकाश के आदेश दिए जाते हैं उनका सख्ती से पालन होना जरूरी है। मालूम हो कि राज्य में पिछले कई दिनों से भारी बारिश की वजह से शिक्षण संस्थाओं में कई बार छुट्टी करनी पड़ी है। इधर दून में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने सभी सरकारी, सहायताप्राप्त और निजी स्कूलों को अवकाश के आदेश को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदेश जारी होने साथ ही स्कूल प्रबंधन को सभी छात्र-छात्राओं को समय पर सूचना देनी होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
