उत्तराखंड में बिजली दरों में वृद्धि,आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का करंट।
उत्तराखंड (देहरादून)- उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने प्रदेश में सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस निर्णय से घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य उपभोक्ताओं को महंगाई का सीधा झटका लगेगा। हालांकि, फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन प्रति यूनिट दरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 25 से 45 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की है, जो उपयोग की मात्रा के आधार पर निर्धारित की गई है:
0-100 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि।
101-200 यूनिट वाले उपभोक्ताओं को अब 35 पैसे अधिक चुकाने होंगे।
201-400 यूनिट के बीच खपत वालों के लिए 45 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी।
400 यूनिट से अधिक उपभोग करने वालों को भी 45 पैसे अधिक देना होगा।
इसके अलावा, उच्च हिमालयी क्षेत्रों (जैसे—उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि) में रहने वाले उपभोक्ताओं को भी 10 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाना पड़ेगा।
व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को झटका⤵️
छोटे व्यवसायों (4 किलोवाट तक) के लिए बिजली दर 35 पैसे बढ़ाई गई है।
25 किलोवाट तक के व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 40 पैसे प्रति यूनिट अधिक देना होगा।
छोटे उद्योगों के लिए 36 पैसे और बड़े उद्योगों के लिए 46 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों पर सबसे अधिक 65 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ईवी उपयोगकर्ताओं पर भी असर पड़ेगा।
कृषि एवं अन्य संस्थानों पर प्रभाव
सरकारी संस्थानों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं के लिए:⤵️
25 किलोवाट तक की खपत पर 30 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि।
25 किलोवाट से अधिक पर 35 पैसे अधिक।
कृषि प्रसंस्करण उद्योगों को अब फिक्स चार्ज के रूप में ₹75 से ₹100 तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा, जबकि पहले यह छूट प्राप्त था।
क्यों बढ़ाए गए बिजली दर?⤵️
आयोग के अनुसार, बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की बढ़ती लागत और राज्य में बिजली खरीद के ऊंचे दामों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, इससे आम लोगों के मासिक बजट पर दबाव बढ़ेगा, विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर।
उत्तराखंड में पहले से ही महंगाई चरम पर है, और बिजली दरों में यह वृद्धि उपभोक्ताओं के लिए एक और चुनौती बन गई है। अब देखना यह है कि सरकार इसके लिए कोई राहत उपाय लाती है या नहीं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
