देहरादून : पेंशनरों के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण और महिला कल्याण विभाग ने विशेष शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
इस अभियान के तहत पहले चरण में सहसपुर और डोईवाला विकासखंडों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के अनुसार 22 अप्रैल को खुशहालपुर (सहसपुर) और 24 अप्रैल को बुल्लावाला (डोईवाला) में सुबह 11 बजे से सत्यापन किया जाएगा।

प्रशासन ने साफ किया है कि सभी पेंशनरों, वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा और परित्यक्ता को खुद उपस्थित होकर आधार कार्ड और वोटर आईडी की मूल प्रति लानी होगी। तय तारीख पर सत्यापन नहीं कराने वालों की पेंशन रोकी जा सकती है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविरों में सभी संबंधित कर्मचारी मौजूद रहें और प्रक्रिया समय पर पूरी हो। प्रशासन का लक्ष्य है कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
