देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की आगामी 5 वर्षों (2026-2031) की मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह मास्टर प्लान राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में यह विजन डॉक्यूमेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने पर्यटन को ध्यान में रखते हुए बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं पर जोर दिया।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस मास्टर प्लान में 100 से अधिक परियोजनाओं को शामिल किया गया है, जिनमें सड़क कनेक्टिविटी, ब्रिज डेवलपमेंट, सड़क सुरक्षा, स्लोप प्रोटेक्शन और टेक्नोलॉजी आधारित विकास पर फोकस किया गया है।
सरकार का कहना है कि यह योजना आने वाले वर्षों में उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देगी और राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मजबूत बनाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 

