Uttarakhand Madarsa

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा एक्शन, बाहरी बच्चों को लेकर जांच के आदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद शासन हरकत में आ गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाहरी राज्यों के बच्चों को प्रदेश के मदरसों में लाया जा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मदरसों में पढ़ रहे बच्चों का पूरा सत्यापन किया जाए। इसमें बच्चों के आने का स्रोत, अभिभावकों की सहमति और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच शामिल होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार

प्रदेश में संचालित सभी मदरसों का निरीक्षण भी किया जाएगा…जिसमें उनके पंजीकरण और दस्तावेजों की बारीकी से जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें