उत्तराखंड: देहरादून नवादा वन भूमि पर बनी अवैध मजार भी ध्वस्त
देहरादून: नवादा वन क्षेत्र में बनी एक अवैध मजार को धामी सरकार के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया। ये अवैध संरचना सरकारी वन भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से बनाई गई थी।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा किए गए दून घाटी के सर्वे में वन विभाग नवादा क्षेत्र में बनी अवैध मजार चिन्हित की गई थी।
वन विभाग और जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में अवैध संरचना पर दो हफ्ते पूर्व नोटिस चस्पा कर इसके भूमि सम्बन्धी दस्तावेज दिखाने को कहा था। समय अवधि समाप्त होने के बाद भी मजार खादिमों द्वारा कोई जवाब नहीं दिए पर आज वन और जिला प्रशासन ने संयुक्त टीम ने उक्त अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।
मौके पर मौजूद रहे नगर मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि अवैध रूप से बनाई गई धार्मिक संरचना के पीछे मूल उद्देश्य वन विभाग की सरकारी भूमि पर कब्जे की नियत दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि धार्मिक संरचना में किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं निकले ।
डीएम सविन बंसल ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हर दशा में हटाया जाए।
जानकारी के अनुसार अबतक उत्तराखंड की धामी सरकार अब तक ऐसी 538 अवैध मजारों को हटा चुकी है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 
