नैनीताल : मण्डलायुक्त दीपक रावत के संज्ञान में आया कि, डॉ. जगदीप सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे है। और डा० जगदीप 10 दिन में एक बार अस्पताल में आते हैं तथा 10 दिन की उपस्थिति, पंजिका में एक साथ हस्ताक्षर करते हैं।
मण्डलायुक्त कुमाऊं द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्व लेते हुए उप जिलाधिकारी कैंची धाम से प्रकरण की जांच करायी गयी। उक्त संबंध में उप जिलाधिकारी कैंचीधाम द्वारा कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया कि डा० जगदीप उपरोक्त के द्वारा रजिस्टर में हस्ताक्षर किये गये हैं, किन्तु 01 सप्ताह से वह अस्पताल में नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में मण्डलायुक्त द्वारा अस्पताल में लगे सी०सी०टी०वी० की फुटेज का परीक्षण किये जाने पर डा० जगदीप सी०सी०टी०वी० में कहीं नहीं दिखे। इस सम्बन्ध में सी०एम०ओ० नैनीताल से पूछे जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल को इसकी कोई जानकारी नहीं होना प्रकाश में आया। उक्त प्रकरण की सूचना सी०एम०एस० डॉ सतीश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी द्वारा सी०एम०ओ० नैनीताल को नहीं दी गयी। बुधवार 27 अगस्त 2025 को उक्त प्रकरण प्रकाश में आने पर सी०एम०एस० उपरोक्त के द्वारा सूचना सी०एम०ओ० नैनीताल को दी गयी।
मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को प्रकरण की जानकारी न होने व डा० जगदीप सिंह की अनुपस्थिति के संबंध में तथा सी०एम०एस० के द्वारा उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना न दिये जाने के संबंध में मण्डलायुक्त दीपक रावत द्वारा निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को प्रकरण की जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा जांच में दोषी पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 

