हल्द्वानी: जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गैस की कालाबाजारी रोकने और क्षेत्रांतर्गत गैस की वस्तुस्थिति के संबंध में गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में बैठक की गई।
बैठक में KMVN के प्रबंधक के द्वारा अवगत कराया कि उनके वहां 30578 कंज्यूमर हैं। फरवरी माह में कुल 19734 कंज्यूमर को एवं जनवरी माह में 21000 कंज्यूमर को माह मार्च में 10तारीख तक 5200 कंज्यूमर को गैस वितरित की जा चुकी है।

इसी प्रकार अन्य गैस एजेंसियों से भी पूर्ण डिटेल ली गई।
बैठक में मुख्यतः यह तथ्य प्रकाश में आया कि SDMS सॉफ्टवेयर और IVRS ऐप के ढंग से काम न करने से पिछले दो दिनों से ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कते हो रही है। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता है।
घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और ऐसे कार्ड जो काफी समय से प्रयुक्त नहीं हो रहे थे यदि ये अचानक से आते है तो ऐसे कार्ड के माध्यम से बुकिंग होने पर कालाबाजारी हो सकती है। इन्हें रोकना जरूरी है।
इसके अतिरिक्त यदि सप्लाई में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो समय से सूचना देने के निर्देश एजेंसियों को दिए गए।
बैठक में क्षितिज गैस एजेंसी, KMVN, आशीर्वाद गैस एजेंसी, बिष्ट गैस एजेंसी , ज्वाला गैस एजेंसी और sarmaj गैस एजेंसी आदि से लोग उपस्थित थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 
