लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण,
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण, आपूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा

लालकुआं। गुरुवार 12 मार्च 2026 को उप जिलाधिकारी लालकुआं श्रीमती रेखा कोहली ने गुमटी हल्दूचौड़ स्थित सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
गैस एजेंसी के प्रबंधक जीवन सिंह ने उप जिलाधिकारी को बताया कि प्लांट से घरेलू गैस की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा गैस बुकिंग कराई जा रही है, उन्हें समय पर गैस की डिलीवरी दी जा रही है। हालांकि बिना बुकिंग कुछ लोग गैस डिलीवरी के लिए दबाव बना रहे हैं तथा डिलीवरी बॉय के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसको देखते हुए उन्होंने पुलिस सुरक्षा में गैस वितरण कराने का अनुरोध किया।
उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही उपभोक्ताओं से अनावश्यक रूप से गैस का संग्रहण न करने को कहा, ताकि आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित न हो।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत और राजस्व निरीक्षक एम.के. सिंह भी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
