अल्मोड़ा पुलिस के लिए सुखद पल, उपवा को मिला प्रथम स्थान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Almora News- अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है राज्य स्थापना दिवस के दिन राज्यपाल द्वारा पुलिसकर्मियों के परिवारों के कल्याण मनोरंजन और कौशल विकास तथा आत्मनिर्भर बनाने की गतिविधियों को आयोजित करने वाले उपवा को राज्यपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किए जाने पर पुरस्कृत किया है जनपद अल्मोड़ा द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने के चलते पुलिस परिवारों के लिए यह खुशी का पल है राज्यपाल द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान अल्मोड़ा पुलिस परिवारों को दिया गया।

पुलिस परिवारों को एक बैनर के नीचे लाने तथा आपसी समन्वय व सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपवा का गठन किया गया उपवा के गठन से अभी-तक पुलिस कर्मियों के परिवारो के कल्याण, मनोरंजन, कौशलविकास तथा आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न गतिविधियां उपवा के बैनर तले आयोजित की गयी जिसमें विभिन्न जनपदों/वाहिनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसकी टीम उपवा द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जाती है। उम्मीद है की आप उपवा द्वारा लिए गये इस छोटे से कदम को नित् नये प्रयासों से नवीनतम ऊचाईयों पर ले जायेगें।


आप सभी के द्वारा किये गये प्रयासों को उपवा द्वारा गठित समिति के माध्यम से आंकलित किया गया। जिसमें सभी के द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की जाती है । ऊधमसिंहनगर, 31वीं वाहिनी पीएसी व नैनीताल विशेष बधाई के पात्र हैं। कार्यकारिणी समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले जनपदों/वाहिनीयों को Running Trophy देने का निर्णय लिया गया था जिसमें इस वर्ष जनपद अल्मोड़ा द्वारा उत्कृष्ट कार्य के चलते प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। जनपद अल्मोड़ा को कोटि-कोटि बधाईयाँ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना

यह Running Trophy प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद/वाहिनी को दी जायेगी। उक्त प्रतियोगिता का उद्देश्य आप के द्वारा किए गये प्रयासों की सराहना करना व आगे के लिए प्रेरणा देना है, जो जनपद/वाहिनियां इस वर्ष ईनाम नहीं जीत पायी उन को अगले वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन की आशा के साथ शुभकामनायें। पुनः सभी को बधाईयां /शुभकामनायें/शुभ-आशीष।।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें