KALADHUNGI NEWS- कालाढूंगी में रविवार से लापता छात्र का शव दाबका नदी के किनारे से बरामद हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस आशंका जता रही है कि छात्र की मौत डूबने से हुई है। बच्चे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को टीकाराम, गोपालदत्त सती सेवा निकेतन के शुभारंभ समारोह में चांदपुर, मायारापुर कोटाबाग निवासी मदन पटवाल पुत्र दयाल सिंह पटवाल गया था। लेकिन दिन में 12 बजे से वह लापता हो गया। उसके पिता दयाल सिंह सोमवार की शाम को दिल्ली से कोटाबाग पहुंचे। जहां उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे। तभी कुछ समय बाद ही मदन का शव बरामद हो गया।
देर शाम बच्चे का शव दाबका नदी के पास मिलने की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मदन पांच बहनों में सबसे छोटा व इकलौता भाई था। वह कक्षा नौ का छात्र था। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नदंन सिंह रावत ने बताया की प्रथम दृष्टया छात्र की मौत डूबने से प्रतीत हो रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 

