हल्द्वानी/नैनीताल: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर चर्चा में चल रहीं 21 वर्षीय युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर नैनीताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध कैंची धाम जाकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। अनुप्रिया अपने परिवार और सहयोगियों के साथ कैंची धाम पहुंची थीं।
दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और कैंची धाम की आध्यात्मिक महत्ता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
अनुप्रिया ने कहा कि कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया।
एसएसपी से की शिष्टाचार भेंट
कैंची धाम में दर्शन के बाद अनुप्रिया नागर ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर भी चर्चा हुई। अनुप्रिया ने फिल्म की विषयवस्तु और उसके उद्देश्य के बारे में एसएसपी को जानकारी दी।
भेंट के दौरान फिल्म के जरिए भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों के साथ बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को लोगों तक पहुंचाने के प्रयास को लेकर भी बातचीत हुई।
परिवार और सहयोगियों के साथ सम्मानित हुईं अनुप्रिया
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अनुप्रिया नागर उनके परिवारजनों और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और अनुप्रिया नागर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसएसपी ने कहा कि कैंची धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज की पावन भूमि पर पहुंचकर दर्शन करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत 
