लालकुआं। हुनरमंद हस्ती किसी परिचय की मोहताज नहीं होती यहां लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय की बीए कक्षा में अध्यनरत छात्रा यामिनी जोशी का चयन सीड फंड के लिए हुआ। छात्रा को 75 हजार रुपए की धनराशि उत्तराखंड सरकार द्वारा उनके यूनिक बिजनेस आइडिया पहाड़ी ऑर्गेनिक पिठ्या हेतु दी जाएगी। छात्रा द्वारा बताया गया कि यह जैविक पिठ्या (रोली), बाजार में उपलब्ध रासायनिक रोली के विकल्प के रूप में तैयार किया गया है। उन्होंने इसका श्रेय अपने परिजनों, महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ बिपिन चंद्र जोशी तथा डॉ पूनम मियान को दिया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर उच्च शिक्षा निदेशक प्रो अंजु अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एलएम पांडेय तथा समस्त प्राध्यापकों द्वारा बधाई दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकार से लेकर नेताओं तक पर बढ़ा दबाव, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के लिए 27 सितंबर को बड़ी रैली
हल्द्वानी: पेंशनभोगियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे सुमित हृदयेश
मिशन 2027 से पहले BJP ने कसी कमर, गौलापार में 8 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड: यहां रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला
अल्मोड़ा में जैविक और प्राकृतिक खेती का बनेगा बड़ा प्रशिक्षण केंद्र, 12.31 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
किसान परिवार की बेटी ने बॉक्सिंग में मचाया धमाल, अब मिलेगा हिमालय रत्न; जानिए कौन हैं खुशी चंद
बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 30 अगस्त को रहें खास सावधान
बड़ी खबर: नेपाल में अचानक बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; भारत मे भी हाई अलर्ट
लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन 


