हल्द्वानी पुलिस ने एक्स मेजर से नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है 24 वर्षीय यह शातिर ठग नोएडा में एक कंपनी बनाकर naukri.com में रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों का नंबर प्राप्त कर लेता था जिसके बाद उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग अकाउंट में पैसे डलवा कर ठगी करता था पुलिस ने 24 वर्षीय शातिर ठग रवि जैन पुत्र प्रकाश जैन को नोएडा सेक्टर 63 से गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के एक्स मेजर भुवन चंद्र भट्ट निवासी ग्राम करायल जौलासाल ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनके द्वारा नौकरी के लिए naukri.com में आवेदन किया गया था जिसमें 9 दिसंबर को उनके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया और खुद को naukri.com से संबंधित बताकर ₹30000 की धोखाधड़ी करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खाते में डलवाए गए जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए विवेचना उप निरीक्षक संजीत राठौर को दी गई साथ ही एसओजी नैनीताल को भी इस जांच में लगाया गया जिसके बाद आज एसओजी और पुलिस ने सेक्टर 63 फेस 3 थाना नोएडा से छापेमारी करते हुए डिजिटल ट्री स्पेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के डायरेक्टर रवि जैन पुत्र प्रकाश चंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में रवि जैन ने बताया कि वह अब तक लगभग ₹1000000₹ लोगों से नौकरी के नाम पर ठग चुका है।
पुलिस ने आरोपी के पास से तीन लैपटॉप एक टीपी लिंक राउटर नो एटीएम कार्ड 5 सैमसंग कंपनी के कीपैड फोन एक एम आई कंपनी का मोबाइल फोन और ₹21900 नगद बरामद किए हैं और आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
हल्द्वानी- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने सरकार पर उठाए सवाल, बताए 10 देशों के डीजल पेट्रोल के दाम
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
