चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर भी बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीमों से बातचीत कर अभियान की प्रगति और सामने आ रही चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।
3 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इनमें से 19 लोगों को अब तक बाहर निकाला जा चुका है। वहीं 3 लोगों की तलाश अभी जारी है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है।
टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी टनल करीब 3 किलोमीटर लंबी है। भूधंसाव के कारण टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में मलबा और पानी आने से बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
NDRF-SDRF समेत सभी टीमों को निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में उपलब्ध सभी संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का बेहतर इस्तेमाल करने को कहा।
उन्होंने NDRF, SDRF, ITBP, पुलिस और अन्य बचाव दलों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और अभियान पूरी सावधानी से चलाया जाए।
घायलों का इलाज जारी
रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। यहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के इलाज, उनके परिजनों की सहायता और घटनास्थल पर जरूरी व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बचाव दल के सदस्य मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
