हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्वतीय उत्थान मंच हल्द्वानी में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता सहप्रांत प्रचारक चन्द्रशेखर ने सभी स्वयंसेवकों को अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत और भारतीयता का स्मरण कराया एवं वैदिक भारत में बौद्धिक ज्ञान की चर्चा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी

उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए विस्मृति के आवरण को हटाकर इतिहास का स्मरण करने की अपील की ।
उन्होंने बताया कि देश के विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों भाई बहनों को विस्थापित होना पड़ा और उन लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त , सन 2021 से भारत विभाजन स्मृति दिवस के रूप में भारत सरकार द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यह दिवस विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों को हुई पीड़ा को याद करता है। इस दिवस का उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन को रोकना, सामाजिक सदभाव, एकता और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूती की याद दिलाना है।
प्राण प्रचारक चंद्रशेखर ने डीप स्टेट के चल रहे देश के विरुद्ध षडयंत्रों से सावधान रहने का आवाहन किया। साथ ही आज यह संकल्प लेना है कि हम सभी लोगों को इस खतरे का विशेष रूप से नई पीढ़ी के बच्चों को समझना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए...हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती

मुख्य वक्ता के संबोधन के पश्चात जिला विद्यार्थी प्रचारक जगदीश ने सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया। और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र में द्वीप जलाकर भारत माता की आरती की।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें