उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 78/ उ०अ० से०च०आ०/2026 दिनांक 15 जून, 2026 के अंतर्गत विज्ञापित कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) के पदों हेतु विज्ञप्ति संख्या 100/गोपन /2026-27 दिनांक 25 जून, 2026 के अनुसार लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 23 अगस्त, 2026 को प्रस्तावित की गयी है। कई अभ्यर्थियों द्वारा आयोग को प्रेषित प्रत्यावेदनों के माध्यम से अवगत कराया गया है कि दिनांक 23 अगस्त, 2026 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा प्रवक्ता (रसायन शास्त्र) की लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिस कारण उन अभ्यर्थियों द्वारा दोनों परीक्षाओं में प्रतिभाग किया जाना संभव नहीं है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग द्वारा भी परीक्षा तिथि व परीक्षा तिथि से पूर्व के दिवसों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
अतः अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदनों एवं मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के अलर्ट के मध्यनजर आयोग द्वारा दिनांक 23 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाने वाली पदनाम-कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) की लिखित परीक्षा स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षा की नवीनतम संशोधित तिथि शीघ्र आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in का अवलोकन करते रहें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
