छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जोड़ने के लिए उच्च शिक्षा विभाग एक नई पहल करने जा रहा है। प्रदेश के 114 राजकीय महाविद्यालयों में जिम की सुविधा विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए आधुनिक खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना पर करीब 28.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली की संजीवनी विकास जनकल्याण समिति के सहयोग से कॉलेजों को जिम और खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग और संस्था के बीच एमओयू हो चुका है।

योजना को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित सभी राजकीय महाविद्यालयों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। विभाग की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों में उपकरण पहुंचाने और…जिम की व्यवस्था करने का काम शुरू किया जाएगा।

इस सुविधा से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विभाग का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

कॉलेजों को वेटलिफ्टिंग के पुरुष और महिला ओलंपिक सेट, प्रोफेशनल हाफ केज विद बेंच, ओलंपिक वेटलिफ्टिंग प्लेटफॉर्म, ओलंपिक डंबल सेट और प्रोफेशनल डंबल सेट जैसे जिम उपकरण दिए जाएंगे।

इसके अलावा वॉलीबाल के लिए पोल, नेट और बॉल समेत अन्य खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। उपकरणों को आधुनिक और निर्धारित खेल मानकों के अनुरूप रखने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी

उच्च शिक्षा विभाग का मानना है कि कॉलेजों में बेहतर खेल और फिटनेस सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों को अपनी सेहत पर ध्यान देने के साथ खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इससे कॉलेज स्तर पर खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. एएस उनियाल के अनुसार सभी कॉलेजों से प्रस्ताव लिए जा चुके हैं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिम और खेल सामग्री उपलब्ध कराने का काम शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें