हरिद्वार। रायवाला थाना क्षेत्र में हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर के पास एक थार चालक पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों और बस चालक को वाहन से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद चालक थार लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना का वीडियो बस में मौजूद एक छात्रा ने बना लिया…जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेडिकल छात्रों को लेकर बस हरिद्वार की ओर जा रही थी। नेपाली फार्म के पास एक थार चालक बार-बार बस को ओवरटेक कर रहा था। मोतीचूर फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुछ छात्र बस से नीचे उतरे और मामला शांत कराने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बस में मौजूद छात्राएं घटना का वीडियो बना रही थीं।
आरोप है कि इसी बीच थार चालक ने अचानक वाहन तेज गति से बस चालक और वहां खड़े छात्रों की तरफ बढ़ा दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छात्रों ने किसी तरह खुद को बचाया। घटना में बस चालक को चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है…जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं छात्रों द्वारा बनाए गए वीडियो में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
रायवाला पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब सात बजे की है। शिकायत के आधार पर अज्ञात थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 