बेतालघाट क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के सात माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के ही 20 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते शनिवार से पेट दर्द की शिकायत के चलते स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार को
पेट दर्द के बाद परिजनों को हुआ शक, पूछताछ में सामने आया मामला बीडी पांडे जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच से गर्भावस्था की पुष्टि
परिजनों ने उसका पेट बढ़ा हुआ देखा तो पूछताछ की। इस दौरान किशोरी ने कई माह से माहवारी नहीं आने की बात बताई और एक युवक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद किशोरी के पिता ने बेतालघाट थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20 युवक के खिलाफ पॉक्सो की धारा 3/4 और बीएनएस की धारा 65 (1) के तहत केस दर्ज किया। बुधवार को आरोपी वर्षीय
को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। गुरुवार को पुलिस किशोरी को मेडिकल जांच को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंची।
अस्पताल में कराए अल्ट्रासाउंड में उसके करीब सात माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। एसआई प्रेमा कोरंगा ने बताया कि मामले में किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने हैं। कोर्ट के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
