हल्द्वानी- हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में किच्छा से भटककर पहुंची महिला को बहला फुसला कर गलत नीयत से जंगल ले जा रहा युवक आखिरकार देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्यवसायी के वहां वर्षो से बगैर पुलिस सत्यापन के रह रहा उक्त युवक सोमवार को किच्छा की एक राह भटकी महिला को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर कर गंगापुर कब्डवाल ग्राम पंचायत के भानदेव नवाड़ से सटे हल्द्वानी रेंज के जंगल क्षेत्र में ले जा रहा था।
तभी अचानक महिला ने सुझबुझ का परिचय देते हुए चलती बाइक से कूद कर ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई ग्रामीणों ने सुझबुझ का परिचय देते हुए, ग्राम प्रधान समेत पुलिस को सूचना देते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की महिला उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा के सार्थक प्रयासों से आखिरकार आरोपी युवक जो कि कई साल से क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित ब्यवसायी के वहां बगैर सत्यापन के रह रहा था, को देर रात धर दबोचा। जिसके बाद आरोपी को पुलिस पूछताछ हेतु कोतवाली ले गयी। इधर लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि महिला द्वारा उक्त युवक के खिलाफ जब कोई तहरीर नहीं दी तो इसके बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, वहीं युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। साथ ही उक्त युवक जिस के मकान में किराए में रहता था उसके मकान मालिक का भी चालान किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

