देहरादून- राज्य में बीते कुछ समय में अपराधिक घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अबकी बार डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक आरोपित ने क्रिकेट बैट से पत्नी की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने कहा कि रेहड़ी लगाने वाले 73 वर्षीय राम सिंह और उनकी 53 वर्षीय पत्नी उषा देवी का पारिवारिक झगड़ा चल रहा था।

सोमवार की रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर इतनी बहस हो गई कि आरोपित ने क्रिकेट बैट मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में पत्नी का शव खुद ही अस्पताल लेकर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपित राम सिंह ने तीन साल पहले ऊषा देवी के साथ विवाह किया था।
उनकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले और दो बेटों की साल 2015, 2016 में मृत्यु हुई थी। खुद भी कैंसर से पीड़ित राम सिंह द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को अस्पताल से मिली थी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपित को हिरासत में ले लिया। अभी पूछताछ की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 
